Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगन्ज,पर्सा के सीमावर्ती क्षेत्र मे भारतीय शराबीयों का जमघट

 

धनजिव मिश्रा, वीरगन्ज १३ भदौ | भारतके बिहार मे मदिरापान, बिक्री वितरण मे प्रतिबन्ध लगने के बाद, बिहार के सीमा से जुडे हुए रौटहट, बारा, पर्सा के ग्रामीण क्षेत्रों में शराब पीने के लिए आने वाले शराबीयो के कारण सीमावर्ती क्षेत्र नेपाल मे असुरक्षा बढ रही है।

mdira

नेपाल के सीमा क्षेत्र मे शराब के दुकान मे शराब पीने के लिए आने वाले भारतीय शराबी, शराब पीकर होहल्ला और झगडा करते है, सडक मे चलने वाली युवतियों और महिलाओ को बुरे नजरो से देखते है ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल के सह-महासचिव कौशलेन्द्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

बिहार से सीमा जुड़े हुए पर्सा के गाँव और बजार में दर्जनों के संख्या मे अवैध रूप में शराब की भट्टी सञ्चालन हो रहा है जिसके कारण औरतों को रास्ते चलना और साम होने के बाद घर से बाहर निकलना बन्द हो गया है।

पर्सा सिमावर्ती क्षेत्रके स्थानिय बताते है ‘बोर्डर पार करके बिहार के लोग शराब पीने हमारे गाँव मे आते है । शराब पीने के बाद देर रात तक होहल्ला करतेहैं। भिस्वा गाविस के निलम देवी ने बताया ‘आजकल साँम परने के बाद  सडक मे चलना तो क्या घरसे बाहर निकलने मे भी रुह काँपती है ।’

यह भी पढें   नेपाल: 'जेन-जेड' आंदोलन की काली बरसी और सत्ता की नाकामी की खौफनाक दास्तान

बिहार सरकार द्धारा शराब पिना और बिक्री वितरण मे प्रतिबन्ध लगाने के बाद सीमावर्ती नेपाल के गाँव और बजार मे शराब के दुकान, शराब भट्टी और सडक छाप होटलों के संख्या मे भी बृद्धी हो चुकी है । यह सारे होटल अबैध रुप से सँचालन होने के कारण, मानव स्वास्थ्य पर भी खतरा की घण्टी बजा रही है ।

लंगडी निवासी चिन्जीवी यादव बतातें है कि सीमावर्ती क्षेत्र भारत के ओर घरेलु और सिलबन्दी दोनो किस्मों के शराब तस्करी बढ चुकी है। बिहार से जुड़े हुए पर्सा के भिस्वा, लहावरथकरी, जानीकीटोला, महादेवपट्टी, सुवर्णपुर, शंकरसरैया लगायत दर्जनो गाविस मे घरेलु शराब की भट्टी अवैध रुप से सञ्चालन हो रही है और वहाँ के उत्पादित घरेलु मदिरा भारत के विभिन्न स्थान मे तस्करी हो रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com