Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री दाहाल को भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी ने किया भव्य स्वागत

 

विजेता चैधरी, काठमांडू १६ सितम्बर । भारतीय सैनिक ने गार्ड आफ आनर से उनका सम्मान किया
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल एवम् भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी बीच आज नई दिल्ली में औपचारिक वार्ता होने जा रही है । भारत दौरे पर रहें प्रधानमन्त्री दाहाल को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमन्त्री मोदी ने विशेष समारोह के बीच स्वागत किया ।

pm-delhi-1
प्रधानमन्त्री दाहाल के सम्मान में भारतीय सैनिक द्वारा दिया जाने वाला गार्ड आफ आनर से स्वागत किया गया । उस के बाद उन्होंने महात्मा गान्धी के समाधीस्थल राजघाज जाकर उनके समाधि पर माल्यार्पण एवम् श्रद्धाञ्जली अर्पण की ।
नई दिल्ली से प्राप्त सूचना के मुताविक भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी के निमन्त्रण में बृहस्पतिबार को चार दिन के राजकीय भ्रमण में नइ दिल्ली पहुँचे प्रधानमन्त्री दाहाल ने आज भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी के साथ हैदरवाद हाउस के डेकन स्विट में एकल एवम् उसके बाद दो पक्षीय सरकारी टोली सहित के सामूहिक वार्ता करने वाले हैं ।
आज १ बजे से एक घण्टा के लिए प्रधानमन्त्री दाहाल के सम्मान में मोदी ने दिवाभोज का आयोजन किया है ।
प्राप्त जानकारी के मुताविक आज दो देशों के सरकार प्रमुख बीच आपसी सम्बन्ध सुधार एवम् नेपाल के विकास निर्माण कार्य के लिए विगत में भारतीय सरकार के साथ हुए सम्झौता को कार्यान्वयन करने के विषय में विमर्श एव्म सम्भौतापत्र में हस्ताक्षर किया जाएगा ।

यह भी पढें   नेपाल में लगातार बारिश: तीन प्रमुख नदियां चेतावनी स्तर से ऊपर, तटीय इलाकों में हाई अलर्ट

pm-delhi
भारतीय प्रधानमन्त्री के साथ औपचारिक वार्ता एवम् सम्झौतापत्र में हस्ताक्षर के बाद संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकार सम्मेलन में दोनो देशों के प्रधानमन्त्री सम्बोधन करेगें ।
प्रधानमन्त्री दाहाल आज ही भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ भेंटवार्ता करेगें । साथ ही उनको नेपाल के राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के तरफ से नेपाल भ्रमण का निमन्त्रण दिया जाएगा ।
दिल्ली से प्राप्त सूचना के मुताविक आज ही प्रधानमन्त्री दाहाल भारतीय उपराष्ट्रपति हमिद अन्सारी एवम् सरकार के वरिष्ठ मन्त्रियों से भी भेंट करने का कार्यक्रम है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com