आज सोना का भाउ प्रति तोला ९ सौ से घटा
काठमांडू, कार्तिक २८ |
आज बाजार में सोना का भाउ प्रतितोला ९ सौ रुपया घटा है । आज सोना का कारोबार ५५ हजार ५ सौ रुपया में हुआ है ।
नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ ने बताया अन्तराष्ट्रीय बजार में भाउ घटने से नेपाल के सोनाचांदी बाजार में उस का असर दिखा है ।
महासंघ के मुताविक आज अन्तराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाउ प्रति आउन्स ३२ डलर घटकर १ हजार २२८ डलर कायम किया गया है । उसी का असर नेपाली सोनाचाँदी व्यवसाय पर पडते हुए ९ सौ रुपया तोला पर घटा है ।

