Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सद्भावना गजेन्द्रवादी के सहमहासचिव लालबिहारी यादव सद्भावना में प्रवेश

 

विनोदकुमार विश्वकर्मा ‘विमल’,काठमांडू, अगहन १५ गते ।
सद्भावना पार्टी के अनुशासित एवं सुसंगठित अवस्था को देखकर तथा विगत के दिनों में हुए मधेश आन्दोलन में पार्टी द्वारा निर्वाहक भूमिका की वजह से आकर्षित होकर मधेशी प्रेमी लोग सद्भावना पार्टी में शामिल हेतु आतुर हैं । और हजारों मधेशी समुदाय पार्टी की सदस्यता लेकर शामिल भी हो गए हैं । इसी क्रम में अगहन १५ गते विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता सद्भावना पार्टी में शामिल हुए हैं ।

यह भी पढें   नेकपा एमाले सम्बद्ध विद्यार्थी संगठन अनेरास्ववियू ने किया प्रदर्शन
फाइल फोटो
फाइल फोटो

नेपाल सद्भावना पार्टी गजेन्द्रवादी के सहमहासचिव लालबिहारी यादव, त.म.लो.पा. के नेता एवं किसनपुर गा.वि.स. के पूर्व उपाध्यक्ष रामकुमार राय, शिवशंकर यादव, नेपाली कांग्रेस के शेष रहिसुल रहमान, रुपनारायण राय लगायत ५० से अधिक नेता तथा कार्यकर्ता सद्भावना पार्टी में शामिल हुए हैं । पार्टी प्रवेश कार्यक्रम सर्लाही के जिला अध्यक्ष प्रमोद साह की अध्यक्षता में तथा सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र महतो के मुख्य आतिथेय में आयोजन किया गया था । मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने सभी नव प्रवेशियो को टीका लगाकर बधाई दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *