Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार में ट्रेन से कटकर तीन लोगो की मौत, ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा*

 

img-20170109-wa0002

*पटना.मधुरेश*-9 जनवरी । बिहार में आज हुई एक रेल दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है। यह हृदय विदारक घटना बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़-मोकामा रेल खंड के पंडारक रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह घटी। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर तीनों की मौत हुई है। मृतकों में सभी एक ही परिवार के हैं।
हादसे के बाद घंटों रेल परिचालन बाधित रहा। अभी भी मोकामा से पटना की तरफ जाने वाली ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हैं। मृतकों में माँ, बेटा और बेटी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार पंडारक स्टेशन पर रेल ट्रैक पार करने की कोशिश में दानापुर-साहेबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीनों की मौत को गयी। मृतकों की पूरी पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद मोकामा जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को रेल ट्रैक से हटाया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed