Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कस्टम की टीम ने सुगौली स्टेशन पर ट्रेन से जब्त किया दस किलो चरस*

 

IMG-20170112-WA0000

*मोतिहारी.मधुरेश* १२ जनवरी | पूर्वी चंपारण के रास्ते पड़ोसी देश नेपाल से प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी इन दिनों लगातार जारी है। हाल के दिनों में मादक पदार्थों की बरामदगी के बावजूद नेपाल से तस्करी का खेल बदस्तूर जारी है। नेपाली शहर बीरगंज और भारतीय शहर रक्सौल के बीच दोनों देशों की खुली सीमा का लाभ उठा कर तस्करों द्वारा मादक पदार्थों की अन्तर्राष्ट्रीय पैमाने पर तस्करी की जा रही है। इसी कड़ी में आज कस्टम विभाग की टीम ने पूर्वी चंपारण जिले से सटे नेपाल सीमावर्ती सुगौली रेलवे स्टेशन से एक करोड़ रुपए का चरस बरामद किया है। कस्टम विभाग ने मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड के सुगौली रेलवे स्टेशन पर पैसेन्जर ट्रेन में छापामारी कर दस किलोग्राम चरस को बरामद किया। ट्रेन की बोगी में चरस को लावारिस हालत में एक झोला में छिपा कर रखा गया था। गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी कस्टम की टीम ने छापामारी की और चरस की खेप को बरामद किया। बताया जाता है कि पकड़े गए चरस की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड रुपये है।

इससे पहले भी मोतिहारी कस्टम विभाग की टीम ने पिछले एक सप्ताह में चरस के तीन बडे खेप को जब्त किया है। मोतिहारी के कस्टम आयुक्त पवन कुमार ने बताया कि नेपाल में इन दिनों भारी मात्रा में चरस की खेप आयी है जिसे खपाने का प्रयास तस्करों द्वारा किया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *