Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नहीं मिली छुटी तो जवान ने चार साथियों पर चलायी गोली, दो की मौत और दो घायल

 

*मधुरेश प्रियदर्शी**औरंगाबाद.ताजा़ हाल*-१३ जनवरी | बिहार के औरंगाबाद जिले के एनपीजीसी परियोजना में तैनात सीआईएसएफ के एक जवान ने छुट्टी नहीं मिलने पर आक्रोशित होकर फायरिंग कर दी। इस घटना में उसने चार जवानों को भून दिया। इंसास रायफल से हुई फायरिंग की इस घटना में दो जवानों की मौके पर मौत हो गयी जबकि दो घायल हो गए। जानकारी के अनुसार छुट्टी नहीं मिलने से एक जवान नाराज था। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे जवान ने अपने इंसास राइफल से चार जवानों पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में दो सीआईएसएफ जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो की हालत गम्भीर है। घायल जवान को नवीनगर अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में औरंगाबाद के एसपी सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।

यह भी पढें   पाकिस्तान का गहराता आंतरिक संकट : सैन्य वर्चस्व और दक्षिण एशियाई सुरक्षा के सामने नई चुनौती

aurangabad
एसडीपीओ पी एन साहू और एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। एसपी ने बताया कि छुट्टी नहीं मिलने से नाराज जवान ने घटना को अंजाम दिया है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त जवान का हथियार भी जब्त किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *