Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुजफ्फरपुर के प्रभात तारा स्कूल काे मिला टॉप स्कूल ऑफ इंडिया अवार्ड

 

IMG-20170125-WA0004

*मुजफ्फरपुर.मधुरेश* – उत्तर बिहार के पैमाने पर अनुशासन एवं अपने शैक्षणिक कार्यों के लिए चर्चित मुजफ्फरपुर के प्रभात तारा स्कूल को टॉप स्कूल ऑफ इंडिया का अवार्ड मिला है। 21 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में प्रभात तारा स्कुल ने देश के नामचीन स्कूलों को पछाड़ते हुए अवार्ड अपने नाम कर लिया। प्राचार्या सिस्टर मैरी रावत ने बताया कि डिजिटल लर्निंग संस्था की ओर से दिसंबर 2016 में देश के स्कूलों का सर्वे किया गया था। सर्वे में स्कूल के वातावरण को देखते हुए टॉप स्कूल का दर्जा मिला है। नई दिल्ली में 21 जनवरी को इलेट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से फोर्थ स्कूल लीडरशिप समिट-2016 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह के दौरान शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्या ने बताया कि सम्मान पाकर स्कूल गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

यह भी पढें   एनडीटीवी वर्ल्ड आगामी 27 को भारत और नेपाल वैश्विक संवाद श्रृंखला शुरू करने जा रहा है।

स्कूल ने अवार्ड हासिल कर बिहार का मान बढ़ाया है। उन्हाेंने इस उपलब्धि का पूरा श्रेय स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, सहकर्मियों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को दिया। प्रभात तारा स्कुल को टॉप स्कुल अॉफ इंडिया का अवार्ड मिलने पर मुजफ्फरपुर के शिक्षाविदों, बुद्धिजिवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। आदर्श बिहार छात्र संघ के महासचिव डा. ध्रुव कुमार सिंह ने डेली बिहार न्यूज से कहा कि मुजफ्फरपुर समेत बिहार प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि अवार्ड मिलने से यह साबित हो रहा है कि देश और बिहार के पैमाने पर मुजफ्फरपुर शैक्षणिक हब के रुप में उभर रहा है। डा. सिंह ने कहा कि बिहार के छात्रों के लिए यह शुभ संकेत है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com