Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार में होगा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण

stadium_uk
 
stadium_uk
An aerial photo shot shows the number one mown into the grass in the London Olympic Stadium marking 1 year to go for the Olympics.

*पटना.मधुरेश* – बिहार सरकार ने आज अपने कैबिनेट के मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शामिल है। सरकार ने पटना से करीब सौ किलोमीटर दूर नालंदा जिले के विश्व प्रसिद्ध राजगीर के हसीन वादियों के बीच स्टेडियम बनाने पर मुहर लगा दी है। राजगीर में 600 करोड़ रूपये के लागत से इस स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

गौरतलब है कि बिहार में क्रिकेट की दशा कुछ ठीक नहीं है, वहीं स्टेडियम का भी हाल खस्ता है। राजधानी पटना के राजेन्द्र नगर स्थित मोइनुल हक स्टेडियम भी बदहाली की स्थिति में है। इससे पहले भी कयास लगाए जा रहे थे कि राजगीर में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा सकता है जिस पर आज कैबिनेट ने मुहर लगा दिया। राज्य के बटवारे के बाद जमशेदपुर स्टेडियम भी बिहार के हाथ से छीन गया था, जहां अंतर्राष्ट्रीय मैच होता था। बिहार में कोई मैच नहीं हो पा रहा है। इसके अलावे यहां के बच्चे दुसरे राज्यों से खेल रहे हैं। खेल की प्रगति के लिए सरकार द्वारा उठाया गया यह एक बड़ा कदम साबित होगा। प्रदेश सरकार की इस घोषणा से सूबे के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *