Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

४८ घंटो बाद सकुशल मिला शिशु, चुराने बाली महिला गिरफ्तार

 
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, ५ फरवरी ।
नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल वीरगंज से चोरी हुए नवजात शिशु का ४८ घंटे के के बाद आज पुलिस ने सकुशल खोजकर बच्चा चुराने वाली महिला को गिरफ्तार किया है ।
पर्सा जिला पुलिस ने स्थानीय २२ वर्षीया लालसा देवी साह को बच्चा समेत आज दोपहर गिरफ्तार कर साझा किया । गिरफ्तारी के बाद साह ने बयान दिया कि शादी के ५ साल के बाद खुद का बच्चा न होने की वजह से उन्होंने अस्पताल से बच्चे को चुराया था ।
पुलिस को बच्चे को परिजनों को सौंप दिया है । बच्चे का नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल के सघन इलाज कक्ष में इलाज हो रहा है और बच्चे की स्थिति सामान्य होने की बात अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेश ठाकुर ने प्रेस कॉन्प्रेंmस में बताई ।
bachha

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *