Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

NDTV के पत्रकार रवीश कुमार के भाई बिहार कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजेश सेक्स मामले में फ़से

 
फाइल फोटो~ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ आरोपी ब्रजेश।
फाइल फोटो~ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ आरोपी ब्रजेश।

*पटना.मधुरेश*-बिहार में कांग्रेस पार्टी के एक पूर्व मंत्री की बेटी के बलात्कार मामले में बिहार प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार पांडेय फंस गये हैं। आरोपी ब्रजेश एनडीटीवी के वरीय पत्रकार रविश कुमार के बड़े भाई हैं। रविश कुमार ने अपनी पहुंच के बल पर अपने भाई ब्रजेश को विगत् विधानसभा चुनाव में पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज से कांग्रेस का टिकट भी दिलाया था। इस सनसनीखेज मामले में लड़की ने बलात्कार का आरोप निखिल प्रियदर्शी और एक दूसरे कांग्रेस नेता पर लगाया था। ये कांग्रेस नेता कोई और नहीं बल्कि मोतिहारी के गोविंदगंज विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ब्रजेश कुमार पांडेय हैं।

यह भी पढें   बदलती वैश्विक व्यवस्था - तीसरी दुनिया का भविष्य : प्रेमचंद्र सिंह

ब्रजेश कुमार पांडेय के संबंध में लड़की ने यहाँ तक बताया कि रविश कुमार का भाई ब्रजेश कुमार पांडेय अपने अन्य साथियों के साथ सेक्स रैकेट का धंधा भी चलाता है, और बड़े बड़े नेताओं को लड़कियां सप्लाई करने का भी काम करता है यानी की वह लड़कियों का दलाल है पैसे खाकर जिस्म के सौदे करता है। लोग अब यह कहते सुने जा रहे है कि एक भाई टीवी का स्क्रीन काला करता है, और दूसरा भाई लड़कियों की दलाली करके मुँह काला  करता है। और हां कांग्रेस पार्टी द्वारा बिहार विधान सभा के चुनाव मे उसे पार्टी का टिकट भी दिया था, पर वो बुरी तरह हार गया था! यहां एक चीज और बताने लायक है कि इन दिनो ब्रजेश कुमार पांडेय अपने हिसाब से बिहार कांग्रेस को हांक रहे थे और उनकी ही पार्टी के अन्दर चलती थी।जिसका कारण अब सामने आया है।अब यह जांच का बिषय है कि किन बड़े और प्रभावी नेताओं के बेडरुम तक लड़कियो को पहुंचाया था, यह जांच का विषय है। फिलहाल अपनी ही पार्टी के एक नेता की बेटी के बलात्कार मामले में नाम आने के बाद ब्रजेश ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पुलिस ब्रजेश की गिरफ्तारी के लिए खाक छान रही है। उधर कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर कन्नी काट रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। हाई प्रोफाइल बलात्कार के इस मामले में कांग्रेसी नेता का नाम सामने आने के बाद सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने सीएम नीतीश कुमार और महागठबंधन पर हमला तेज कर दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com