Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज ठाकरे ने दी धमकी

 

मालेगांव (महाराष्ट्र). बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने सीधे-सीधे तीखे शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने मालेगांव मनपा चुनाव प्रचार के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई में बिहार दिन मनाकर तो दिखायो, 15 अप्रैल को क्या होगा पता चल जायेगा?
उन्होंने मुंबई के सोमैया मैदान में 15 अप्रैल को आयोजित बिहार दिन का कार्यक्रम न मनाने देने की चेतावनी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र क्या धर्मशाला है, जो यहां बिहार दिन मनाया जा रहा है। आज बिहार दिन मनाया जायेगा कल उत्तर प्रदेश के लोग यहां यूपी दिवस मनायेंगे।
मनसे अध्यक्ष ने लगे हाथ यह सवाल भी पूछा कि आखिर बिहार दिन गुजरात और पंजाब में क्यों नहीं मनाया जा रहा है। उन्होंने बिहारी लोगों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि एक तो इन (गैरमराठी) लोगों का बोझ सहन करो ऊपर से अब इनकीराजनीति भी सहन करो।

यह भी पढें   समाज संगठित होगा तभी हम सभी क्षेत्रों में आगे बढ सकते हैं: अनिता साह

यह नहीं होने दिया जायेगा। मनसे अध्यक्ष ने महाराष्ट्र की विधान परिषद में गैरमराठी लोगों की संख्या बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे देश को तोड़ने की भाषा नहीं करते हैं, परंतु मुंबई में शांति बनी रहे।

इसके लिए खुद मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को नीतीश कुमार को फोन करना चाहिए और यहां न आने की सलाह देनी चाहिए। मनसे अध्यक्ष ने इस मौके पर सपा विधायक अबू आसिम आजमी को भी जमकर फटकार लगाई।
बिहार में महाराष्ट्र दिन मनाओ : उद्धव ठाकरे
इस विवाद में शिवसेना कार्याध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी छलांग लगाई है। उन्होंने कहा कि यदि मुंबई में बिहार दिन का आयोजन किया जा रहा है, तो एक मई को बिहार में महाराष्ट्र दिन भी मनाया जाना चाहिए। उन्होंने बिहारियों को बिहार में ही बिहार दिन मनाने की सलाह देते हुए भाजपा से इस पूरे प्रकरण में अपनी भूमिका स्पष्ट करने की अपील की है।bhasker.com

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com