Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदीप यादव का भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भारत-नेपाल मैत्री संघ द्वारा भेटघाट

 

IMG-20170324-WA0001

24,मार्च । भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह और गृह राज्य मन्त्री किरण रिज्जू से दिल्ली में भारत-नेपाल मैत्री को लेकर  शिष्टमंडल द्वारा भेटघाट हुआ ।

शिष्टमंडल में भारत की ओर सांसद अजय निषाद व नेपाल की ओर से मीडिया फार बार्डर हार्मोनी के संरक्षक संधीय समाजवादी फोरम नेपाल पर्सा के अध्यक्ष प्रदीप यादव शामिल रहे । मंत्री माननीय राजनाथ सिंह ने कहा कि  भारत नेपाल के बीच बेटी-रोटी का रिश्ता हैं जिसे खत्म नहीं किया जा सकता हैं ।

यह भी पढें   बज्जिका पाण्डुलिपि पुरस्कार से सम्मानित हुए साहित्यकार अजयकुमार झा,

शिष्टमंडल ने नेपाल बार्डर पर लगे सुरक्षा प्रहरी के व्यवहार को और मैत्रीपूर्ण बनाने , शांति, सौहार्द एवम साझा विकास की बात रखी । पिछले दिनों काठमांडू में आयोजित नेपाल समिट 2016 में पारित 21 बुंदे मांग पत्र से गृहमंत्री को अवगत कराया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वह सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करेंगे और उसे जमीन पर उतारने की पहल होगी । उन्होंने कहा कि यह संगठन भारत नेपाल मैत्री को लेकर बेहतर काम कर रहा है और सरकार ऐसे संगठन को और ऐसे आयोजनों को हर तरह से मदद करेगी । सांसद अजय निषाद व संघीय समाजवादी फोरम परसा नेपाल के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने मंत्री राजनाथ सिंह और किरण जी को बधाई भी दी । शिष्टमंडल में वरीय पत्रकार अमरेन्द्र तिवारी शामिल हुए ।

यह भी पढें   लोकतंत्र के साथ यदि छेड़खानी की जाती है तो विद्रोह हो सकता है – आरेन राइ

IMG-20170324-WA0002

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *