Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दों देशों के संबंध को सुदृढ करने की दृष्टि से चीन दौरा महत्वपूर्ण होगा : प्रम प्रचंड

 

prachand-
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २४ मार्च ।
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा— “मेरा चीन दौरा दो देशों के संबंध को सुदृढ करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा ।”
आज प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में चीन दौरे के संदर्भ में पूर्व प्रधानमंत्रियों और विज्ञों से राय–मश्वरा के दौरान ये बताते हुए कि वे मुख्य तौर पर बोआओ सम्मेलन को संबोधित करने जा रहे हैं, प्रधानमंत्री प्रचंड ने बताया कि उसी दौरान उच्चस्तरीय मुलाकातें और विचारविमर्श भी होंगे ।
चीन दौरे को सद्भावना भ्रमण बताते हुए उन्होंने कहा कि इस क्रम में दो देशों के बीच विश्वास का वातावरण बनाने और नेपाल के हित से जुड़े विविध विषयों पर बातचीत होगी ।
इस राय–मश्वरा में पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा, माधव नेपाल, झलनाथ खनाल, पूर्व मंत्रियों डॉ. रामशरण महत, रमेशनाथ पांडे समेत टंक कार्की, राजेश्वर आचार्य, राजेश काजी श्रेष्ठ लगायत विज्ञ शामिल थे । प्रधानमंत्री ने सुझाव देने के लिए इन सभी को धन्यवाद दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *