क्यों आया चीनी रक्षामंत्री जनरल वानक्वान नेपाल

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २४ मार्च ।
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड के साथ चीनी रक्षामंत्री जनरल चांग वानक्वान ने कल मुलाकात की है । चीनी रक्षामंत्री जनरल चांग कल ही नेपाल के तीन दिवसीय दौरे पर काठमांडू आए हैं ।
प्रधानमंत्री निवास बालुाटार में हुई मुलाकात में उनके बीच द्विपक्षीय संबंध, नेपाली सेना और चीनी सेना के बीच संबंध सुदृढीकरण के लिए आर्थिक सहयोग, प्रधानमंत्री का चीन दौरा लगायत विषयों में बातचीत हुई थी । ये जानकारी प्रधानमंत्री के परराष्ट्र सलाहकार डॉ. ऋषिराज अधिकारी ने दी ।
बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा— “एक चीन नीति के प्रति नेपाल का दृढ समर्थन रहता आया है और चीन विरोधी तिब्बत व ताइवान की गतिविधियों के विरोध में नेपाल हमेशा रहेगा ।”
इसके अलावा वन बेल्ट वन रोड परियोजना में नेपाल की साझेदारी लगायत अहम मुद्दों पर बातचीत हुई थी ।
रक्षामंत्री चांग ने आज होने वाले प्रधानमंत्री प्रचंड के चीन दौरे की सफलता की शुभकामना देते हुए चीन के प्रति नेपाल सरकार और नेपाली जनता के दिखाए सद्भाव को लेकर आभार जताया ।

