Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ मिल गया रहस्य बाला इस सवाल का जवाब

 

kattapa
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २८ अप्रील ।

‘जय माहेश्मति…’ माहेश्मति का रखवाला बाहुबली फिर लौट आया है। पूरा माहेश्मति साम्राज्य बाहुबली के आने पर मंगलगीत गा रहा है। पिछले २ साल से हर किसी के जेहन में एक ही सवाल था, ‘आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ वही कटप्पा जिसे बाहुबली कभी मामा कहकर पुकारता था। बाहुबली को कटप्पा बेहद प्यार करते थे, फिर ऐसी क्या नौबत आन पड़ी कि कटप्पा ने ही खुद बाहुबली को मार दिया। आज ऐसे सभी प्रश्नों का उत्तर मिल गया है।
एस.एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली २ः द कनक्लूजन’ लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को रिलीज हो गई। अगले एक हफ्ते के लिए तमाम सिनेमाघरों में बुकिंग हो चुकी है। अब जो भी माहेश्मति के युवराज बाहुबली के दर्शन करना चाहता है उसे नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। टिकट खिड़कियां बंद पड़ी हैं, सिनेमाहा‘ल अपनी पूरी क्षमता के साथ फिल्म का प्रदर्शन कर रहे हैं।
जिन लोगों को टिकट मिल गई है वे सिनेमाघरों में बाहुबली और कटप्पा के रिश्ते को फलते(फूलते देख रहे हैं। वह देख रहे हैं कि कैसे बाहुबली और देवसेना का प्यार परवान चढ़ता है। कैसे बाहुबली और भल्लाल देव इन दो भाईयों में दुश्मनी पनपती है और बढ़ती है। लेकिन जिन्हें टिकट खिड़की से निराश लौटना पड़ा या अनलाइन टिकट नहीं मिल पायी वे उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही उन्हें भी टिकट मिल जाएगी।
जिस तरह से बाहुबली २ के लिए लोगों में क्रेज दिख रहा है उसे देखते हुए लगता है कि इस फिल्म को ऐतिहासिक ओपनिंग तो मिलेगी ही, साथ ही कमाई के मामले में भी यह नया इतिहास रचेगी। बता दें कि फिल्म के हिन्दी वर्जन के सैटेलाइट राइट्स पहले ही करीब ५० करोड़ में बिक चुके हैं। बताया जाता है कि फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग में अकेले ३० करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं। फिल्म के एक्शन सीन पर घण् करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं।

यह भी पढें   नेपाल में तेज आंधी की आशंका टली, विभाग ने कहा– डरने की जरूरत नहीं

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
‘बाहुबली स् द बिगिनिंग’ ऐसे मोड़ पर खत्म हुई थी कि हर दर्शक को बैठे–बिठाए एक होमवर्क मिल गया कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इसी प्रश्न को लेकर न जाने कितनी बार हर प्रशंसक ने गूगल से पूछा है। लेकिन इस प्रश्न का जवाब गूगल के पास भी नहीं मिला। लोगों ने सीधे राजामौली और ’बाहुबली’ प्रभास से भी यह प्रश्न किया, लेकिन उन्होंने भी सीधे–साधे कोई जवाब नहीं दिया। आखिर वो लम्हा आ ही गया, जब आप जान पाएंगे कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह की भारत यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है - लोकबहादुर पौडेल

अदभुत विजुअल इफेक्ट
बाहुबली में शानदार विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया था। माहेश्मति जैसे भव्य साम्राज्य को दिखाने के लिए भी इस तकनीक का इस्तेमाल हुआ। और तो और जिस झरने पर चढ़ने की कोशिश शिवा बचपन से करता रहा और आखिरकार उसकी चढ़ाई करके माहेश्मति तक पहुंच गया, वह भी विजुअल इफेक्ट्स का ही नतीजा था। इस बात से अनजान कई लोगों ने तो फिल्म देखने के बाद उस खूबसूरत झरने के बारे में पूछताछ भी की, लेकिन निराशा हाथ लगी। वही लोग एक बार फिर विजुअल इफेक्ट के बेहतरीन कार्य का इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढें   नेपाल फुल कोर्ट : सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों और बिचौलिये इनम सापकोटा की मुलाकात का मामला गरमाया, जांच समिति बनाने की मांग

तो आप तैयार हैं उस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए?
घूम फिरकर वही प्रश्न बार–बार लौट आता है कि ’आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ इस प्रश्न का जवाब पाने के लिए आपने जहां दो साल इंतजार किया है, वहीं कुछ समय और कर लें और सिनेमाघर में जाकर अपने प्रश्न का उत्तर जानें। सोशल मीडिया पर इस प्रश्न का उत्तर तैर रहा है, लेकिन उस पर भरोसा करने की कतई जरूरत नहीं है। फिल्म की पायरेटिड काँपी हासिल करने की भी कोशिश न करें, क्योंकि ऐसी कापी बनाना और उसका आदान–प्रदान गैरकानूनी है।  एजेन्सी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com