Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा‍ राउत काे मिली राैतहट से रिहाई

 
 
मोरंग, वैशाख 15, शुक्रवार ।
राैशन झा
ckraut at balidan dibas
स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के संयोजक डा. सी के राउत को राज्य विरुद्ध सांगठनिक अपराध मुद्दा में जिला अदालत रौतहट ने भी वैशाख 14 गते साधारण तारीख पर रिहा करने का फैसला सुनाया था । जिला प्रहरी कार्यालय रौतहट ने आज सुबह 11:30 बजे डा. राउत को  मुक्त किया है । जनकपुर माछा बजार में डेरा लेकर रह रहे डा. राउत को माघ 20 गते धनुषा प्रहरी गिरफतार करके लहान प्रहरी को जिम्मा लगाया था । लगभग सत्तर (70) दिनों तक उन्हे लहान
फाईल चित्र
प्रहरी निगरानी में रखकर अनुसन्धान किया गया बाद में जिला अदालत सिरहा ने उन्हे दश हजार रुपैया धरौटी में रिहाई का आदेश सुनाया । सिरहा से रिहाई के तुरन्त बाद ही उसी मुद्दा में डा.राउत को रुपन्देही लाया गया नौं दिनों तक रुपन्देही प्रहरी निगरानी में रहने के बाद उन्हे रुपन्देही जिल्ला अदालत ने साधारण तारिख में रिहा करने का फैसला सुनाया । रुपन्देही से रिहा होते ही फिर से डा. सि के राउत को रौतहट प्रहरी ने राज्य विरुद्ध सांगठनिक अपराध मुद्दा में गिरफतार किया और वैशाख 14 गते अदालति थून-छेक बहस के बाद डा. राउत को कल साम को ही साधारण तारीख पर रिहा करने का फैसला सुनाया, लेकिन कुछ कागजी प्रक्रिया पूरा ना होने के कारण डा. राउत को कल रात रौतहट प्रहरी कार्यालय में ही रखा गया और आज शुबह उन्हे रिहा कर दिया गया है । ज्ञात हो कि रौतहट और रुपन्देही का जो मुद्दा चलाया गया था उस समय डा. राउत ईलाका प्रहरी कार्यालय थाना में थें ।
raut

 

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – मेक्सिको की हार, इंग्लैंड ने किया क्वाटर फाइनल में प्रवेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *