Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वाणगंगा बम बिस्फोट की जिम्मेवारी मधेशी क्रान्तिकारी पार्टी ने ली, कार्रवाई जारी रहेगी

 

आसाढ ४ गते
कपिलवस्तु

कपिलवस्तु के वाणगंगा नगरपालिका में बम बिस्फोट हुआ है । बिस्फोट में एक बालक सहित दस लोग घायल हुए हैं । घायलों को उपचार के लिए बुटवल ले जाया गया है । प्रहरी बिट के नजदीक अपराह्न साढे १ बजे बम बिस्फोट किया गया । घायलों में दो की स्थिति गम्भीर बताइ जा रही है । गम्भीर घायल होने वालों में वाणगंगा ५ मटेरिया के ३८ वर्षिया लाल बहादुर थारु और उसी जगह के ४५ वर्षिय शेषराम गुप्ता हैं । अन्य घायलों में वाणगंगा ५ के बेझे थारु, विजय थारु, कमलेश प्रसाद लोहनीया, वाणगंगा ९ के रुपलाल गुरुङ, उनकी श्रीमती शुशीला गुरुङ और ७ महिना की बेटी मिनाक्षी गुरुंग है । बम किसने रखा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है । मनोनयन के क्रम में ही बम विस्फोट हुआ है । विस्फोट में घायल होने वाले अधिकांश कांग्रेस और माओवादी केन्द्र के कार्यकर्ता हैं । प्रहरी ने कहा है कि विस्फोट से पहले एक व्यक्ति साइकिल से आया था और मनोनयन दर्ता स्थल से कुछ दूर पर साइकिल रोक कर खडा होने के बाद चला गया था उसके कुछ ही क्षण के बाल विस्फोट हुआ । हालाँकि अब तक सही जानकारी नहीं मिल पाई है ।

यह भी पढें   जनगणना केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, सुशासन और सामाजिक न्याय की आधारशिला है

इसबीच बम विस्फोट की जिमेवारी मधेश क्रन्तिकारी प्रति ने ली है | इसने एक विज्ञप्ति के जरिये दावा किया है कि बम विस्फोट इसने कर्बी है | विज्ञप्ति में खा गया है ..

(मधेशी क्रान्तिकारी पार्टी द्वारा आज वाणगंगा कपिलवस्तु में शक्तिशाली बम विस्फोट किया गया। कार्रवाई का नेतृत्व अवध संयोजक कुमार हर्षवर्धन के नेतृत्व में किया गया। आगे भी चुनाव प्रतिकार के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। चुनाव गुलामी की निरंतरता है इसलिए मधेश में किसी भी प्रकार के चुनाव का पार्टी प्रतिकार करती रहेगी। जय मधेश जय क्रांति
डॉ केशव अरविन्द
प्रवक्ता
मधेशी क्रान्तिकारी पार्टी)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com