नेपाल सम्भावनाओं से भरपूर देश : भारतीय राजदूत मनजीव पूरी
काठमान्डौ, सावन ३गते

सावन २ गते नेपाल चेम्वर अफ कमर्स द्वारा आयोजित भारतीय राजदूत मनजीव पूरी के स्वागत समारोह में नेपाल और भारत दोनों देश को आर्थिक विकास के लिए दोनों देशों के बीच सहकार्य को और भी आगे बढाने पर बल दिया गया ।
उक्त कार्यक्रम में नेपाल चेम्वर अफ कमर्स के अध्यक्ष राजेश काजी श्रेष्ठ ने कहा कि उद्योग, पर्यटन, जलविद्युत लगायत नेपाल के बडे आयोजनाओं में भारत को निवेश करना चाहिए ।
दोनों देश के आर्थिक विकास के लिए दोनों देश के बीच सडक, रेलवे सञ्जाल को मुख्य शहरों तक पहुँचाने की योजनाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए । भारतीय राजदूत पुरी ने कहा कि नेवाल अवसर से भरपूर देश है ।
जलविद्युत, पर्यटन लगायत विकास के लिए पूर्वाधार विकास की अहम भूमिका होती है इसलिए दोनों देश को इस पर ध्यान देना चाहिए ।
। साथ ही नेपाल और भारत के बीच की मित्रता को मजबूत बनाना है
।
उक्त कार्यक्रम में चेम्वर के पदाधिकारी तथा कार्यसमिति के सदस्यों की सहभागिता थी ।

