Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मॉस्को कोर्ट में हुई गोलीबारी में तीन आरोपियों की मौत

 

मास्काे २ अगस्त

मॉस्को की एक स्थानीय कोर्ट में हुई गोलीबारी में तीन आरोपियों की मौत हो गई है। ये आरोपी मुकदमे की सुनवाई के लिए अदालत लाए गए थे। तभी इन्होंने कोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में तीन आरोपी मारे गए, जबकि दो घायल हो गए। घटना में तीन कानून प्रवर्तन अधिकारी भी घायल हुए हैं। पेशी के लिए कुल नौ आरोपी कोर्ट लाए गए थे।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह की अमेरिका यात्रा को मंजूरी

रशियन इंवेस्टीगेटिव कमेटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आरोपियों को दो सुरक्षा गार्ड अपने घेरे में लिए थे। इस दौरान एक ने गार्ड का गला दबाने की कोशिश की और अन्य आरोपी सुरक्षाकर्मियों के हथियार छीनकर भागने लगे। तभी अदालत परिसर में उपस्थित अन्य सुरक्षा कर्मियों ने उनका पीछा किया और तीन आरोपियों को मार गिराया। घटना में दो सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं।

यह भी पढें   एसीसी प्रीमियर कप– हांगकांग ने दिया नेपाल को जीत के लिए २६२ रनों का लक्ष्य

प्रशासन ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब नौ लोगों के एक गैंग को सुनवाई के लिए अदालत लाया गया था। वे सभी एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल सवारों की हत्या के मामले में संदिग्ध हैं।रूसी नेशनल गार्ड के प्रवक्ता येवेग्ने कुबयशकिन ने बताया कि तीन कानून प्रवर्तन अधिकारी भी घायल हुए हैं। इससे पहले आरोपियों की वकील ने मामले में मुख्य जांचकर्ता का हवाला देते हुए कहा था कि गोलीबारी में चार आरोपियों की मौत हो गई है।

यह भी पढें   एसीसी प्रीमियर कप– हांगकांग ने दिया नेपाल को जीत के लिए २६२ रनों का लक्ष्य

अभियोजन पक्ष के वकील ने बताया कि गैंग के सदस्य सड़कों पर कांटे फैला देते थे, जिस कारण मोटरसाइकिल सवारों को अपने वाहन को रोकना या धीमे करना पड़ता था। तभी गैंग के लोग उनकी गोली मारकर हत्या कर देते थे। सभी नौ आरोपी मध्य एशिया से हैं। उन पर 17 हत्याएं और दो हत्या की कोशिश के आरोप हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com