Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानें रक्षाबन्धन का शुभ मुहुर्त अाैर सजाएँ अपनी कलाई बहनाें के प्यार से

 

६अगस्त

प्रत्येक वर्ष सावन पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्यौहार आता है। इस साल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह पर्व सावन के आखिरी सोमवार 7 अगस्त को आ रहा है। इस बार यह शुभता नहीं बल्कि अपने साथ लेकर आ रहा है ग्रहण का काला साया। सिर्फ कुछ मिनिट के शुभ समय में ही बहनों को अपने भाई की कलाई पर सजानी होगी राखी। जब भी कोई कार्य शुभ समय में किया जाता है, तो उस कार्य की शुभता में वृ्द्धि होती है। भाई-बहन के रिश्ते को अटूट बनाने के लिए राखी बांधने का कार्य शुभ मुहूर्त में करना चाहिए।

यह भी पढें   भाईटीका किसका ? प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के शुभकामना संदेश ने छेड़ी सांस्कृतिक बहस

7 अगस्त की सुबह 11.07 बजे से बाद दोपहर 1.50 बजे तक रक्षा बंधन हेतु शुभ समय है। इसी दिन चंद्र ग्रहण भी होगा जो रात्रि 10.52 से शुरू होकर 12.22 तक रहेगा। चंद्र ग्रहण से 9 घण्टे पूर्व सूतक लग जाएगा। इससे पहले भद्रा का प्रभाव रहेगा। चंद्रग्रहण पूर्ण नहीं होगा बल्कि खंडग्रास होगा। भद्रा योग और सूतक में राखी नहीं बांधनी चाहिए। चंद्र ग्रहण के प्रभाव के चलते मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान पूजा-पाठ नहीं होगा। जब सूतक आरंभ हो जाता है तो केवल मंत्रों का जाप किया जा सकता है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ काम नहीं होता।

यह भी पढें   एनपीएल –संदीप लामिछान का हैट्रिक, एक मैच में झटके ६ विकेट

चंद्र ग्रहण के समय मुख्य रूप से मेष, सिंह, वृश्चिक, व मीन राशि वाले के लिए शुभ, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले जातकों के लिए अशुभ होगा। श्रावण नक्षत्र में जन्मे जातकों के लिए ग्रहण अशुभ माना जा रहा है। वहीं ज्योतिषों की माने उन्हें छाया डाला कर अपने इष्ट का जाप करना चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com