Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आदिवासी जनजाति के तीन पत्रकार पुरस्कृत होंगे 

 

श्रावण २५
नेपाल आदिवासी जनजति पत्रकार महासंघ [फ़ोनिज ]द्वारा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा .फ़ोनिज की स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष आदिवासी जनजाति पत्रकारों को सम्मानित किया जाता है .इस वर्ष भी पत्रकार संजय सन्तोषी राई ,खिम घले और रमिता लामा को पुरस्कृत किया जाएगा .

मिली जानकारी  के अनुसार संजय सन्तोषी राई करीब दो दशक से धनकुटा में पत्रकारिता करते आ रहे है . खिम घले कान्तिपुर दैनिक से आबद्ध हैं और रमिता लामा  रेडियो   नेपाल में कार्यरत हैं .
पुरस्कार फ़ोनिज की स्थापना दिवस के अवसर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा .पुरस्कृत पत्रकारों को २० हजार रुपये और सम्मानपत्र दिया जाएगा .

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com