Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई मधेश बाढ से बेहाल, दर्जनों लोगों का हुवा मौत, करोडों के क्षति (जानिए पुरी विवरण)

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १३ अगस्त ।
अविरल बारिश के साथ आई भीषण बाढ़ के कारण सप्तरी के विभिन्न स्थानों की एक दर्जन सडकें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं ।

जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाली मुख्य और सहायक सडकें और कृषि सडक जगह जगह टूटी हुई हैं । बाढ़ के निकास के लिए कई सडकों को सरकारी स्तर पर डोजर लगाकर काटा गया है ।

राजविराज नगरपालिका के भीतर भी कई स्थानों में जगह जगह डोजर लगाकर सडकों को काटा गया है । राजविराज–कुनौली सडकखण्ड के तिलाठी, बोदेवरसाईन, शम्भुनाथ, हनुमाननगर–राजविराज सडकखण्ड, तोपा–कञ्चनपुर–फत्तेपुर सडकखण्ड, मोहुवा–बेलही जाने वाले रास्ते, सकरपुरा, कोइलाडी बसाईन लगायत ग्रामीण क्षेत्र की पक्की ग्रेवल और कच्ची सडकें बाढ़ से क्षतिग्रस्त हैं ।

यह भी पढें   कमला नदी को बचाने के लिए आयोजित किया गया जागरुकता अभियान

बारिश औरर बाढ़ के कारण सप्तरी के करिब ७० हजार से ज्यादा लोग बुरी तरह प्रभावित हैं ।
अधिकांश सडकें, गोशाला, कच्चे और पक्के घरों में पानी घुस चुका है और दैनिक क्रियाकलाप व व्यापार व्यवसाय समेत ठप हैं ।

इसीबीच, रविवार से बुधबार तक के लिए सप्तरी के सभी विद्यालयों को बंद कर दिया गया है ।
बाढ़ से अति प्रभावित राजविराज नगरपालिका–९ लगायत कुछ वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन ने च्यूरा, भूजा लगायत खाद्य सामग्रियों का वितरण किया है । नगरपालिका के मुताबिक राजविराज बाजार में चार फिट तक पानी जमा हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *