Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ औ भुस्खलन प्रभावितों के उद्धार के लिए सरकार नें सुरक्षा निकायोंको दिया निर्देश

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १३ अगस्त ।
प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने तराई और भीतरी मधेश लगायत देश के अलग अलग हिस्सों में लगातार बारिश के कारण डुबान में पड़ी हुई जनता का तत्काल उद्धार करने के लिए सभी सुरक्षा निकायों को निर्देश दिया है ।

प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में गृह मन्त्री, रक्षा मन्त्री, प्रधानसेनापति, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस के प्रमुख, राष्ट्रिय अनुसन्धान विभाग के प्रमुख लगायत अधिकारियों को बुलाकर ऐसा निर्देश दिया है ।

यह भी पढें   जब विपक्ष ने मुद्दों की जगह मीनू चुन लिया : डॉ नीलम महेंद्र 

प्रधानमन्त्री ने बाढ के कारण और डुबान संभावित क्षेत्रों की पहचान कर उन क्षेत्रों में उच्च सतर्कता अपनाने का भी निर्देश दिया है ।

प्रधानमन्त्री द्वारा बुलाई गई उस बैठक में गृह मन्त्री जनार्दन शर्मा ने बाढ प्रभावित क्षेत्र ८० प्रतिशत डुबान में होने का तथ्यांक पेश किया और बताया कि मौसम के कारण हेलिकप्टर से उद्धार कार्य को आगे नहीं बढ़ाया जा सका है ।

बैठक में नेपाली सेना के प्रधान सेनापति राजेन्द्र क्षेत्री ने नेपाली सेना फिल्ड में तैनात हो चुके होने की जानकारी देते हुए कहा कि मौसम की वजह से हेलिकप्टर से उद्धार बेशक नहीं किया जा सका है पर सभी विमानस्थलों में टोली तैयार स्थिति में है ।

यह भी पढें   भारतीय राजदूतावास, काठमांडू द्वारा 'हिंदी दिवस समारोह 2026' का आयोजन: 'हिंदी पखवाड़ा' का हुआ शुभारंभ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com