Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मन्त्रीपरिषद् का निर्णय, राहत और उद्धार कार्य नहीं हुवा प्रभावकारी

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १६ अगस्त ।
मन्त्रिपरिषद की बैठक ने बाढ़ वं भूस्खलन से प्रभावित देश के विभिन्न स्थानों में राहत वितरण और उद्धार कार्य को अधिक प्रभावकारी रुप से संचालन करने का निर्णय किया लेकिन अभितक राहत और उद्धारका कार्य उतना प्रभावकारी नहीं हुवा जितना कि आवश्यता हैं ।

बैठक ने चिकित्साशास्त्र अध्यापन के लिए आशयपत्र प्राप्त संस्थाओं को अगर सरकार के स्वामित्व में रखने की संभावना अगर दिखी तों आवश्यक प्रकृया में जाकर सरकार को सिफरिश करने के लिए मुख्य सचिव के संयोजकत्व में अन्य ४ सचिव सदस्य रहने के हिसाब से एक समिति गठन करने का बैठक ने निर्णय किया ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह मिल रहे हैं घायलों से

साथ हि बैठक ने फूस और खपटा के घर में फिल्हाल बसोबास कररहें और घर पूर्ण रुप से क्षतीग्रस्त हुए बाढ़ पीडितों को तत्काल राहत के तौर पर १५ हजार रुपैया उपलब्ध कराने को निर्णय किया हैं ये जानकारी नेपाल सरकार के प्रवक्ता एवं सूचना तथा संचार मंत्री मोहन बहादुर बस्नेत ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com