Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन नहीं चाहता कि उसके संवेदनशील इतिहास काे विश्व जाने कैम्बरिज विवि से हटाए गए कई लेख

 

२२ अगस्त

 

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस ने चीन के अनुरोध पर राजनीतिक रूप से संवेदनशील 300 से ज्यादा लेख अपने ऑनलाइन प्लेटफार्म से हटा दिए हैं। अकादमिक जगत से जुड़ी दुनियाभर की हस्तियों ने यूनिवर्सिटी प्रेस से चीन में इन सामग्री को फिर से लोगों के लिए खोलने का अनुरोध किया है। ऐसा न करने पर बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई है।

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस ने शुक्रवार को चीन के अनुरोध पर अमल की बात कही थी। चीन में ऑनलाइन प्रतिबंधित की गई अध्ययन सामग्रियों में 1989 में थ्येन आनमन चौक पर लोकतंत्र समर्थकों पर की गई क्रूर कार्रवाई और 1966 से 76 की सांस्कृतिक क्रांति से जुड़े लेख भी शामिल हैं।

यह भी पढें   महोत्तरी में 13 दिन से लापता एक युवक की लाश मिली

ये लेख ‘चाइना क्वार्टरली’ पत्रिका में प्रकाशित हुए थे। ‘द गार्जियन’ समाचारपत्र के मुताबिक दुनिया भर के अकादमिक जगत से जुड़े लोगों ने चीनी सेंसरशिप की निंदा की है। साथ ही कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस से चीन की मांग खारिज करने का अनुरोध किया है। चीनी बुद्धिजीवियों ने भी यूनिवर्सिटी प्रेस के कदम पर निराशा जताई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com