Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रकार महासंघ में गोविन्द आचार्य निर्वाचित (देखिए, सम्पूर्ण विजेता पदाधिकारी)

 

काठमांडू, ६ भाद्र । नेपाल पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष में गोविन्द आचार्य विजयी हुए हैं । आचार्य महासंघ के २५वां अध्यक्ष बने हैं । महासंघ के सम्पूर्ण पदाधिकारी गोविन्द प्यानल से ही निर्वाचित हुए हैं । प्रदेश केन्द्रीय सदस्य में मिश्रित परिणाम आया है । आचार्य ने प्रेस सेन्टर और प्रेस युनियन गठबंधन से उम्मीदवार दिया था । आचार्य प्रेस सेन्टर आवद्ध पत्रकार हैं । उन्होंने प्रेस चौतारी के उम्मीदवार तीर्थ कोइराला को १०५ मत ज्यादा लाकर पराजित किया है । आचार्य ने ७३२ और कोइराला ने ६२७ मत प्राप्त किया है । इसीतरह अध्यक्ष पद के प्रत्यसी अन्य उम्मीदवार उजीर मगर ने ५४, इन्द्रबहादुर राउत ने २० और भावना विद्रोही ने ६ मत प्राप्त किया है ।
सार्वजनिक मत परिणाम के अनुसार खुला उपाध्यक्ष में विपुल पोखरेल, समावेशी उपाध्यक्ष में दिलिप थापामगर, महासचिव में रमेश विष्ट और खुला सचिव में रामप्रसाद दाहाल विजयी हुए हैं । इसीतरह महिला सचिव में लक्ष्मी पुन, आदिवासी जनजाती सचिव में उदय जीएम, मधेसी सचिव में शीतलप्रसाद महतो, दलित सचिव में रेमबहादुर विश्वकर्मा, एशोसियट सचिव में प्रकाश थापा और कोषाध्यक्ष में राजेश मिश्र निर्वाचित हुए हैं । इसीतरह लेखा समिति संयोजक में रोशन पुरी ने जीत हासिल की किया है ।

यह भी पढें   25 वर्षीय प्रेम राजकुमार चौबे लापता, परिवार ने खोजबीन की अपील

यह हैं, प्रदेश से निर्वाचित पदाधिकारी
प्रदेश नम्बर १
सटेन्द्र जबेगु (प्रेस चौतारी)
उद्धव तिमिल्सिना (प्रेस युनियन)
प्रदेश नम्बर २
देवराम यादव (प्रेस सेन्टर)
शैलेन्द्र झा (प्रेस युनियन)
प्रदेश नम्बर ३
द्वारिका काफ्ले (प्रेस चौतारी)
कृष्ण गिरी (प्रेस चौतारी)
प्रदेश नम्बर ४
रामकृष्ण ज्ञवाली (प्रेस चौतारी)
नवीन कुइँकेल (प्रेस सेन्टर)
प्रदेश नम्बर ५
बसन्त गिरी (प्रेस सेन्टर)
पुरुषोत्तम सुवेदी (प्रेस युनियन)
प्रदेश नम्बर ६
कलेन्द्र सेजवाल (प्रेस युनियन)
पुर्ण प्रसाद चौलागाईं (प्रेस सेन्टर)
प्रदेश नम्बर ७
मीन बम (प्रेस युनियन)
उत्तर विष्ट (प्रेस चौतारी)
श्याम भट्ट (प्रेस सेन्टर)
(नोटः विष्ट और भट्ट की ४५–४५ मत प्राप्त)
काठमाडौं उपत्यका
लेखनाथ न्यौपाने (प्रेस सेन्टर)
गोबिन्द चौलागाईं (प्रेस चौतारी)
प्रतिष्ठान तर्फ
टिकाराम प्रधान (प्रेस सेन्टर)
यम बिरही (प्रेस युनियन)

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 12 अक्टुबर 2026 सोमवार शुभसंवत2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com