Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा नेपाल के अधिकांश पदाधिकारी चुनाव  के पक्ष में 

 

भाद्र ७


राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल के अधिकांश पदाधिकारी चुनाव के  पक्ष में हैं ।
मंगलवार से शुरु हुई केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक में अधिकांश पदाधिकारियों ने चुनाव में शामिल होने की राय व्यक्त की हैं ।आंशिक पदाधिकारियों ने संसद से राजीनामा देकर आन्दोलन में उतरने के लिए राय व्यक्त की ।बैठक में राजपा के कुल १ सौ ३३ पदाधिकारियों में से ९८ पदाधिकारियों की सहभागिता थी ।संविधान संशोधन अस्वीकृत होने के बाद आगे की रणनीतियाँ   ,चुनाव में शामिल होंगे या नहीं ,उम्मीदवार चयन ,चुनाव चिन्ह और विभिन्न समितियाँ गठन करने जैसे एजेंड़ों में बैठक केन्द्रित है।

यह भी पढें   रविवार से गंगासागर सरोवर में पितृ तर्पण शुरू

बैठक आज भी जारी है ।मंगलवार की बैठक में अध्यक्ष मण्डल के सदस्य अनिल झा अनुपस्थित थे ।
मौके पर अधिकांश पदाधिकारियों ने आन्दोलन में जाने के बजाय बाढ़  पीडितों के लिए राहत और पुनर्निर्माण करने के लिए अपनी   राय व्यक्त की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com