Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीयों की तरह ही बैंकिग सुविधा और बीमा सुविधा दिलवाने की माँग

 

२३ अगस्त।

भारत में क्रियाशील नेपाली संघ संस्थाओं ने भारतीयों की तरह बैंकिग सुविधा दिलाने की माँग की है । प्रधानमंत्री देउवा के साथ दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास में बुधवार स्वागत करते हुए भारत में क्रियाशील चार नेपाली संस्थाओं ने विभिन्न १८ बूँदे माँग के साथ प्रधानमंत्री को ज्ञापन पत्र दिया है । अखिल भारत नेपाली एकता मंच, प्रवासी नेपाली संघ, जनसम्पर्क समिति भारत और मूलप्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज ने प्रधानमन्त्री के समक्ष ज्ञापनपत्र पेश कर उक्त माँग रखी है

इन संठगनों द्वारा पेश ज्ञापनपत्र में सन् १९५० में हुए नेपाल भारत मैत्री सन्धी असमान होने का उललेख करते हुए इसे सुधारने की बात कही है । भारत से नेपाल में टेलीफोन शुल्क कम करना, तथा दिल्ली आदि भारतीय महानगर में नेपाली निवेश में धर्मशाला या यात्रीगृह निर्माण करने जैसी माँगों का उल्लेख ज्ञापन पत्र में किया गया है ।
साथ ही संस्थाओं ने भारत से कर रहे सीए, नर्सिङ आदि में अध्ययनरत विद्यार्थीओं को नेपाल में दूसरा दर्जा देने जैसी असमानता को हटाने की भी माँग की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed