Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल स्काउट संस्था के प्रमुख आयुक्त में चन्दन काैशिक नियुक्त

 

काठमाडौँ –

२२ अगस्त

सरकार ने नेपाल स्काउट के वर्तमान केन्द्रीय कार्यकारी समिति काे विघटन  कर  चन्दन कौशिक के संयोजकत्व में १३ सदस्यीय केन्द्रीय तदर्थ समिति गठन किया है ।
कौशिक इससे पहले धनुषा जिल्ला स्काउट  के जिला आयुक्त थे ।

युवा तथा खेलकुदमन्त्री एवम् नेपाल स्काउट के प्रमुख स्काउट राजेन्द्रकुमार केसी  की  अध्यक्षता में मंगलबार हुई  बैैठक ने नयाँ तदर्थ समिति गठन कर ऐन अाैर नियमावली के अनुसार नयाँ राष्ट्रिय परिषद् अाैर केन्द्रीय कार्यकारी समिति गठन करने की जिम्मेदारी तय की है ।  ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – उज्वेकिस्तान विरुद्ध कोलोम्बिया की ३–१ से जीत

तदर्थ समिति काे एक वर्ष के भीतर राष्ट्रिय परिषद् अाैर केन्द्रीय कार्यकारी समिति  निर्वाचन कराना हाेगा ।   तदर्थ समिति में झापा के शिव पौडेल, सुर्खेत की पार्वती गिरी, भक्तपुर के पुण्यराम गोथे, ललितपुर के केशव महर्जन, काठमाडौँ के दीपेश केसी, जयराम कार्की अाैर गौतम अधिकारी, सिन्धुपाल्चोक के देवदूत अधिकारी, चितवन के मनोजजङ्ग रायमाझी, प्यूठान के रामप्रसाद शर्मा, धनुषा के रामकुमार भण्डारी अाैर कास्की के गोमा घिमिरे पौडेल हैं ।

यह भी पढें   नेपाल में गूंजा सनातन का संदेश : स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने संस्कृति, राष्ट्र और मानवता पर दिया प्रेरक उद्बोधन

समिति के सलाहकार में  काठमाडौँ के डा रवीन्द्रप्रसाद पाण्डे हैं । इन सबने आज नेपाल स्काउट राष्ट्रिय प्रधान कार्यालय में पद सम्भाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *