Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विघ्नकर्ता गणेशाेत्सव अाज से जाने पूजा का शुभ मुहुर्त

 

 

इस बार गणेशोत्सव 10 दिन के बजाए 11 दिन का होगा और 12 वें दिन यानी अनंत चतुर्दशी पर उनकी विदाई होगी। आपको बता दें कि इस वर्ष गणेशोत्सव की शुरूआत मंगलकारी रवि योग में 25 अगस्त को होगी। ज्योतिषों के मुताबिक चतुर्थी तिथि 24 अगस्त की रात को ही 8.27 बजे शुरु हो जाएगी, जो अगले दिन 25 अगस्त को रात 8.31 बजे तक रहेगी।

गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 नवंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

– सिंह लग्न में – सूर्योदय से लेकर सुबह 7.20 बजे तक

– वृश्चिक लग्न में – मध्या- 11.45 से दोपहर 2 बजे तक

– कुंभ लग्न में – शाम 5.50 से 7.30 बजे तक

– वृषभ लग्न में – रात 10.40 से 12.40 बजे तक

इसलिए 11 दिन रहेगा गणेशोत्सव

ज्योर्तिविद् श्यामजी बापू ने बताया कि रवि योग में भगवान गणेश की स्थापना शुभ फल प्रदान करेगी। पं. ओम वशिष्ठ ने बताया कि दशमी तिथि 31 अगस्त और 1 सितंबर दो दिन रहेगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 नवम्बर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

इसके चलते गणेशोत्सव इस बार 10 की बजाए 11 दिन मनाया जाएगा। 5 सितंबर को अनंत चतुर्दशी दोपहर 12.41 बजे तक रहेगी। इसके बाद 12.42 से पूर्णिमा तिथि लगेगी। इस दिन से सोलह श्राद्ध की शुरुआत भी होगी। गणेश विसर्जन 12.41 से पहले करना शास्त्र सम्मत होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com