Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कभी ओबामा को तलाक देने की तैयारी में थीं मिशेल

 

ंदन।। अमेरिका की फर्स्ट लेडी मिशेल आज भले ही अपने हज्बंड और दो बेटियों के साथ सुखी जीवन बिता रही हैं, लेकिन कुछ साल पहले उनके मन में प्रेजिडेंट बराक ओबामा के लिए काफी कड़वाहट पैदा हो गई थी। एक पुस्तक की मानें तो वह ओबामा को तलाक देने की तैयारी में थीं। लेखक एडवर्ड क्लेन की किताब ‘द इम्मैच्योर’ के मुताबिक दोनों की शादीशुदा जिंदगी में कड़वाहट का यह पल साल 2000 में उस वक्त आया था, जब मिशेल ने ओबामा को शिकागो से सीनेट का चुनाव नहीं लड़ने की सलाह दी, लेकिन वह नहीं माने।

यह भी पढें   ग्लानि, भय और हीनता के भँवर से निकलना ही आत्मविश्वास की पहली जीत : बिमल सरार्फ

‘डेली मेल’ न्यूज पेपर के मुताबिक किताब में कहा गया है कि शिकागो की एक सीट से सीनेट के चुनाव में ओबामा की करारी हार के बाद मिशेल इतनी खफा हो गईं कि उन्होंने तलाक के कागजात तैयार कर लिए। मिशेल को तकलीफ इस बात की थी कि बराक ओबामा ने बॉबी रुश जैसे दिग्गज नेता के सामने चुनाव नहीं लड़ने की उनकी सलाह को अनदेखा कर दिया। उस वक्त मिशेल और ओबामा की शादी को करीब आठ साल हुए थे। मिशेल इतने तनाव में आ गई थीं कि उनके दोस्त डरने लगे थे कि कहीं वह खुदकुशी न कर लें।

यह भी पढें   माइतीघर में एक महिला ने खुद को आग लगाई

क्लेन की इस किताब में कहा गया है, ‘चुनाव में करारी हार के बाद ओबामा काफी निराश थे और वह कर्ज में डूब गए थे। उन्हें इस बात का डर सताने लगा था कि अब उनका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। ऐसे में अपना दुख बांटने की चाहत लिए वह मिशेल के पास पहुंचे, लेकिन उन्हें उनसे कोई सहानुभूति नहीं मिली। ओबामा ने बॉबी रुश के सामने चुनाव नहीं लड़ने की मिशेल की सलाह नहीं मानी थी। उन्होंने परिवार को फाइनैंशल संकट में डाल दिया था। ओबामा ने मिशेल के सुरक्षित भविष्य के सपनों को लगभग खत्म कर दिया था। उस स्थिति में दोनों की शादी टूटने की कगार पर थी। ओबामा ने अपने दोस्तों को बताया भी था कि वह और मिशेल तलाक के बारे में सोच रहे हैं। मिशेल ने तो तलाक के कागजात भी तैयार करवा लिए थे।’

यह भी पढें   मुस्ताङ के लोमान्थाङ में भूकंप 

बाद में दोनों ने मिलकर मतभेद को दूर किया। 2005 में ओबामा सीनेट का चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद मिशेल का भरोसा उनमें फिर से कायम हुआ।भाषा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com