Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘काठमांडू के मेयर शाक्य असफल साबित’

 

काठमांडू, २२ भाद्र । विवेकशील साझा पार्टी ने कहा है कि काठमांडू महानगरपालिका के मेयर विद्यासुन्दर शाक्य असफल सिद्ध हुए हैं । मेयर के उमेदवारद्वय किशोर थापा और रञ्जु दर्शना ने एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन कर यह आरोप लगाए हैं । १०० दिन के कार्यमूल्यंकन करते हुए विवेकशील साझा पार्टी ने यह निष्कर्ष निकाला है । दर्शना ने कहा है– ‘वडाध्यक्ष को स्मार्ट फोन वितरण और करोडों मूल्यों की गाड़ी चढ़ने का निर्णय ठीक नहीं था । यही निर्णय के कारण नगरवासी में उनके प्रति वितृष्ण पैदा हो चुका है । काठमांडू के ट्रैफिक जाम को भी कन्ट्रोल नहीं कर पाए ।’

यह भी पढें   रक्सौल में ‘आनन्द आश्रम’ का शुभारंभ, बेसहारा बुजुर्गों को मिलेगा रोटी, कपड़ा, आवास और दवा का सहारा


दर्शना को मानना है कि स्कूल बस, पानी के टैक्कर लगायत सवारी साधन को नियन्त्रण कर कामठमांडू के ट्राफिक जाम को कम किया जा सकता है ।’ दर्शना का मानना है कि महानगर के मेयर से जनता ने बहुत कुछ अपेक्षा किया है । उन्होंने आगे कहा– ‘हमारे मेयरसाप फेल हुए हैं । लेकिन एक चान्स और भी है, पुरक परीक्षा में सहभागी होकर वे पास हो सकते हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com