Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हां, मैं एमाले में प्रवेश कर रहा हूं : राजपा के पूर्व महामंत्री जंगीलाल राय

 

काठमांडू, २२ भाद्र । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के महामन्त्री तथा सांसद जंगीलाल राय नेकपा एमाले प्रवेश कर रहे हैं । नेता राय ने दो दिन पहले ही राजपा महामन्त्री पद से राजीनामा दिया था । उनका कहना है कि राजपा ने दो नम्बर प्रदेश के लिए तय स्थानीय निर्वाचन में धाँधलीपूर्ण टिकट वितरण किया है । वह सर्लाही क्षेत्र नम्बर ५ से निर्वाचित सांसद हैं । उनके क्षेत्र में ही पड़ता है– कबिलास नगरपालिका, बिष्णु गाउँपालिका और ब्रम्हपुरी गाउँपालिका । इन गांवपालिका में राय अपनी तरफ से टिकट वितरण करना चाहते थे । जब राजपा ने उनके चाहत के विपरित टिकट वितरण किया, तब उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया था ।

यह भी पढें   प्रैंक वीडियो बनाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार


राय तराई–मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी से निर्वाचित सांसद हैं । राय का कहना है कि राजपा नेता राजेन्द्र महतो और महिन्द्र यादव ने टिकट वितरण में मनमानी किया है । बताया जाता है कि कबिलास, विष्णु, ब्रम्हपुरी और चक्रघट्टा गाउँपालिका के प्रमुख और उपप्रमुख सांसद जंगीलाल के कार्यकर्ता हैं । वे सभी एमाले के तरफ से स्थानीय निर्वाचन में सहभागी हो रहे हैं । इसलिए राय भी एमाले प्रवेश की तैयारी में लगे हुए है ।
एमाले सर्लाही जिला अध्यक्ष रेवती पन्त ने भी स्वीकार किया है कि राय एमाले प्रवेश कर रहे हैं । पन्त का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा औली और वरिष्ठ नेता माधवकुमार नेपाल के उपस्थिति में वे पार्टी प्रवेश कर रहे हैं । लेकिन राय ने इस बारे में अभी तक औपचारिक निर्णय नहीं लिया है । उनका कहना है कि मेरे कार्यकर्ता जिस पार्टी में रहेंगे, मैं उन लोगों को साथ दूंगा । उन्होंने हिमालिनी से बातचीत करते हुए कहा है– हां, मैं एमाले में प्रवेश करने जा रहा हूं मेरे कार्यकर्ता जिस पार्टी में सुरक्षित रहते हैं, मैं उसी पार्टी में प्रवेश करुंगा । सांसद राय का कहना है कि अभी वे चुनावी प्रचार–प्रसार में फिल्ड में खटे हुए हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘मैं अभी चुनावी प्रचार–प्रसार में हूं, चुनाव खत्म होने के बाद अर्थात् आश्वीन २ गते के बाद एक औपचारिक कार्यक्रम कर मैं एमाले प्रवेश करुंगा ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *