Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम नेपाल और मधेश तराई फोरम के बीच पार्टी एकता

 

रौतहट, २९ भाद्र । संघीय साजवादी फोरम नेपाल और मधेश तराई फोरम के बीच पार्टी एकता हुई है । मधेश तराई फोरम के अमर यादव, उपेन्द्र यादव नेतृत्व में रहे तत्कालीन मधेशी जनअधिकार फोरम से ७ साल पहले अलग हुए थे । उस समय यादव पार्टी के कोषाध्यक्ष थे । सात साल के बाद वे फिर पुराने ही पार्टी में वापस हुए है । फोरम नेपाल को कहना है कि यादव की वापसी ने पार्टी को थप मजबूत बनाया है । रौतहट में आयोजित चुनावी सभा के बीच पार्टी एकीकरण की घोषणा की गई है ।

यह भी पढें   जानकी मंदिर दर्शन बिना ही साम्पाङ वापस लौटे


पार्टी एकता के बाद जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्थानीय चुनाव, निकट भविष्य में होने जा रहे केन्द्र और प्रदेश चुनाव के जरिए मधेश मुद्दो को स्थापित किया जाएगा और जनता की समस्याओं को सम्बोधन के लिए संघर्ष किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *