Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापान ने दिया भारत काे बुलेट ट्रेन का ताेहफा

 

१४ सितम्बर

भारतीय रेलवे के इतिहास में 14 सितंबर का दिन स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया। अहमदाबाद में भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो एबी ने बुलेट ट्रेन की नींव रखी। इस ऐतिहासिक मौके पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि रफ्तार और तकनीक ही विकास का मानक है। ये सौभाग्य की बात है कि भारत ने उस दिशा में शुरुआत की है। भारतीय पीएम ने कहा कि बुलेट ट्रेन जापान की तरफ से भारत को बहुत बड़ी सौगात है। लेकिन इसे सिर्फ आर्थिक नजरिये से नहीं देखना चाहिए, बल्कि यह दोनों देशों की मित्रता की भी पहचान है। भारतीय पीएम ने कहा कि हर एक नए काम को अक्सर कहा जाता है कि वो अमीरों के हित में है, लेकिन हकीकत ये है कि तकनीक का सबसे बेहतर इस्तेमाल सामान्य जन की तरक्की में किया जा सकता है। पिछले 100 सालों में तकनीक के इस्तेमाल में हम जितना आगे नहीं बढ़े, उससे कहीं अधिक पिछले 25 साल में आगे बढ़े हैं।

यह भी पढें   भारत ने संकटग्रस्त नेपाल को बिजली निर्यात की दी मंजूरी, बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बीच बढ़ाया मदद का हाथ

बुलेट ट्रेन की नींव रखे जाने पर जापान के पीएम शिंजो एबी ने कहा कि ये दो देशों के और करीब आने का उदाहरण है। जापान के लिए भारत का मतलब सिर्फ आर्थिक रिश्तों को आगे बढ़ाना नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच साझी सोच को और मजबूत करना है। प्रशांत महासागर और हिंद महासागर के दूसरे तटवर्ती देशों को पूर्वाग्रही सोच से निकलकर एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। जापान सदैव भारत के विकास के लिए कृत संकल्प रहा है और आगे भी दोस्ती के रिश्ते को आगे बढ़ाता रहेगा। बुलेट ट्रेन के जरिए टोक्यो और दिल्ली एक-दूसरे के और करीब आने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं।

यह भी पढें   ब्रिक्स में भारत की नई भूमिका : सुरक्षा, ग्लोबल साउथ और रणनीतिक स्वतंत्रता की खोज

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com