Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापान में १०० वर्ष के लाेगाें की संख्या बढी

 

जापान में 100 से अधिक उम्र वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे लोगों की आबादी बढ़कर रिकार्ड 67,782 हो गई है। पिछले साल की तुलना में इसमें दो हजार की वृद्धि हुई है। लगातार 47वें साल इनकी आबादी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के अनुसार, शतायु लोगों की आबादी में 88 फीसद महिलाएं हैं। यह आंकड़ा वृद्ध दिवस के उपलक्ष्य में जारी किया गया। जापान में हर साल सितंबर के तीसरे सोमवार को यह दिवस मनाया जाता है। साल 1971 से 100 साल से अधिक उम्र के बूढ़े लोगों की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – घाना की विजयी शुरुआत

मंत्रालय ने संभावना जताई है कि चिकित्सा विज्ञान में प्रगति और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता के चलते इनकी आबादी बढ़ती रहेगी। किकाई द्वीप पर रहने वाली नबी ताजिमा जापान की सबसे बुजुर्ग महिला हैं। वर्ष 1900 में जन्मी इस महिला की उम्र 117 साल है। वहीं सबसे बूढ़े पुरुष मासाजो नोनका 112 साल के हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *