Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशवादी दल की गलत प्रवृति का विराेध अावश्यक, एमाले अपने दम पर बहुमत लाने वाली शक्ति : अाेली

 

काठमाडौं ।

२५ सितम्बर

राजधानी में दाे दिन तक चले  नेकपा एमाले के केन्द्रीय कमिटी बैठक में अध्यक्ष केपी ओली द्वारा प्रस्तुत २५ पृष्ठ लम्बे राजनीतिक प्रतिवेदन में  नेपाल के राजनीतिक शक्ति सन्तुलन का विश्लेषण किया गया है ।

 

प्रतिवेदन के अनुसार  नेपाली कांग्रेस बाह्य शक्ति केन्द्र  के द्वारा संचालित है  इसलिए वह ह्रासाेन्मुख अवस्था में है वहीं माअाेवादी की स्थिति भी पतन की अाेर है जिसके कारण उसके कायर्कर्ता दूसरी पार्टी में जा रहे हैं ।  इसके साथ ही  मधेसकेन्द्रित दल अाैर जातीय समूह संविधान विरोधी हाेने के कारण कमजाेर हाेते जा रहे हैं । एमाले उनकी नजर में देश की सर्वाेच्च शक्ति है जाे अकेले अपने दम पर बहुमत ला सकती है ।

यह भी पढें   ४३ जिलों के ३,००० से ज्यादा वार्डों में अधिवेशन संपन्न

 

प्रतिवेदन के अनुसार कांग्रेस का कमजोर हाेना लोकतन्त्र के लिए  सकारात्मक बात है । वहीं माअाेवादी निरन्तर पतन की अाेर जा रहा है ।

 

प्रतिवेदन के अनुसार  मधेस केन्द्रित दल बाह्यशक्ति की आड अाैर  भरोसा में जातीय- क्षेत्रीय अतिवादी नारा लगाने अाैर तराई में सामन्ती यथास्थिति कायम रखने वाली शक्ति  है जिसकी गलत  प्रवृत्ति का विरोध अावश्यक है । ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com