Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हत्या के बाद अंगाें काे खाता था

 

मास्‍को (आइएएनएस)।

रूस की पुलिस ने देश के भयानक मामलों में से एक का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मुख्‍य अपराधियों में से एक के फोन पर विकृत शरीर की तस्‍वीर पायी गयी।

इस भयानक मामले में 35 वर्षीय शख्‍स व उसकी पत्‍नी को गिरफ्तार किया गया है दोनों पर 1999 से अब तक 30 लोगों की हत्‍या और शरीर के अंगों को खाने का आरोप है। अब तक पुलिस ने सात पीड़ितों की पहचान कर ली है।

यह भी पढें   बंग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगिर

इस जघन्‍य अपराध का खुलासा तब हुआ जब क्षत-विक्षत शव के साथ एक शख्‍स की तस्‍वीर वाला फोन क्रास्‍नोदार में पुलिस के हाथ लगा। अगले दिन महिला का शव पास ही बैग में मिला।

शुरुआत में शख्‍स ने महिला की हत्‍या से इंकार किया और बताया कि फोन के खोने से पहले उसे यह शव यहीं बैग में मिला था जिसके साथ उसने अपने फोन में तस्‍वीर ली।

सूत्र के अनुसार, अब तक शख्‍स ने दो हत्‍याओं के गुनाह को स्‍वीकार किया है एक इस महिला की और एक 2012 में की गयी हत्‍या की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com