Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नहीं रहे टीवी रिमोट कंट्रोल के आविष्कारक

 

BBC Hindi :टेलीवीजन के रिमोट कंट्रोल का आविष्कार करने वाले यूजीन पोली का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे ज़ेनिथ इलेक्ट्रॉनिक में काम करते थे और

मौत की जानकारी कंपनी ने ही दी है.

hindi magazine
टेलीवीजन के रिमोट कंट्रोल का आविष्कार करने वाले यूजीन पोली का 96 साल की उम्र में निधन हो गया

1955 में उन्होंने फ्लैश मैटिक का आविष्कार किया था. ये यंत्र टीवी के कोनों में फोटो सेल पर रोशनी की किरण केंद्रित करता था जिससे चैनल बदले जा सकते थे.

उनका ये आविष्कार उस जमाने में किसी लक्जरी से कम नहीं था.

यह भी पढें   सोलुखुम्बु में दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, मृतक और घायल की पहचान हुई

यूजीन पोली का जन्म 1915 में शिकागो में हुआ. उन्होंने 1935 में करियर शुरु किया. उन्होंने जेनिथ इलेक्ट्रॉनिक में 47 साल काम किया और अमरीका को 18 पेटेंट दिलाए.

फलैश मैटिक सोनिक और इनफ्रारेड टीवी रिमोट के जमाने से पहले का उपकरण है.

फलैश मैटिक टीवी को संचालित करने के लिए रोशनी का इस्तेमाल करता था. इस वजह से दूसरी तरह की रोशनी की किरणें इसकी कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप करती थीं.

यह भी पढें   नेपाल की भूमि किसी पड़ोसी देश के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे : सांसद हरि पंत

यूजीन पोली के आविष्कार से पहले जेनिथ इलेक्ट्रॉनिक के पास जो रिमोट था वो टीवी से एक तार से जुड़ा होता था.

कंपनी जेनिथ के प्रवक्ता ने बताया कि यूजीन को अपने आविष्कार पर बहुत गर्व था और वे अपना मूल रिमोट अपने साथ रखते थे.

Enhanced by Zemanta

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com