Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद के पोते के शोक में मुहर्रम पर्व मनाया

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ आश्विन ।
इस्लाम धर्मावलंबियों ने आज मुहर्रम पर्व मनाया । इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजÞरत मोहम्मद के पोते और हजरत अली के सुपुत्र हजरत इमाम हुसैन की शहादत के शोक में ये पर्व मनाया जाता है ।

सत्य और असत्य के युद्ध में हाल इराक में स्थित करबला के मैदान में उन्होंने वीरगति प्राप्त की थी । ये घटना मुहर्रम की १० तारीख को घटी होने के कारण इस पर्व को यौमे आशूरा भी कहते हैं ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया गुरू पूर्णिमा

इस पर्व में ताजिया निकालकर शोक सभा के आयोजन और उपवास करने के साथ साथ युद्ध की झाँकी स्वरूप तरह तरह के करतब दिखाए जाते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com