Mon. May 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कम्युनस्टि पार्टियों के चुनावी गठबन्धन की घोषणा अस्वाभाविक कदम : नेपाली काँग्रेस

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ अक्टूबर ।
सत्तारुढ प्रमुख दल नेपाली काँग्रेस ने चुनाव के मुख में कम्युनस्टि पार्टियों के बीच चुनावी गठबन्धन की घोषणा को अस्वाभाविक कदम करार दिया है ।

नेकपा (एमाले), नेकपा (माओवादी केन्द्र) और नई शक्ति के बीच आज हुई चुनावी गठबन्धन और पार्टी एकीकरण की सहमति के कदम से आगामी चुनावों में बाधा होने की आशंका जहिर की है ।

प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में काँग्रेस के शीर्ष एवं प्रभावशाली केन्द्रीय सदस्यों की बैठक में कम्युनिस्ट पार्टियों के बीच उठे एकता के कदम को अस्वाभाविक रूप में लिए जाने की बात नेता विमलेन्द्र निधि ने बताई ।

यह भी पढें   सरकार द्वारा अध्यादेश के जरिए विश्वविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों में व्यापक पदमुक्ति

इस बात का जिक्र करते हुए कि कम्युनिस्ट पार्टियों की एकता से चुनाव पर असर पड़ सकता है, नेता निधि ने कहा कि चुनाव मौजूदा सरकार ही कराएगी ।

सत्ता साझेदार माओवादी केन्द्र के अचानक उठाए कदम को गम्भीर ऐतिहासिक राजनीतिक भूल बताते हुए नेता निधि ने कहा कि इस कदम से माओवादी केंद्र बड़ा राजनीतिक नुकसान होगा ।

उन्होंने ये भी बताया कि बालुवाटार में प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड से मुलाकात में कहा था कि सरकार में साथ हैं ही चुनाव में तालमेल को भी कांग्रेस तैयार है ।

यह भी पढें   लिपुलेख और कालापानी नेपाल का अभिन्न भूभाग है

अध्यक्ष प्रचंड प्रधानमंत्री से मिलकर एमाले के साथ चुनावी तालमेल और कम्यूनिस्ट एकता के अपने पार्टी का निर्णय सुनाकर निकल गए थे । पर साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि चुनाव तक इसी सरकार में रहेंगे ।

इस बीच पिछली राजनीतिक परिस्थिति के बारे में प्रधानमन्त्री देउवा ने कल संघीय समाजवादी फोरम के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष कमल थापा, नेपाल लोकतान्त्रिक फोरम के अध्यक्ष विजयकुमार गच्छदार के साथ विचार विमर्श किया था और राप्रपा प्रजातान्त्रिकका अध्यक्ष पशुपति शम्शेर राणा, राष्ट्रिय जनता पार्टी नेपाल क अध्यक्ष महन्थ ठाकुरलगायत के साथ परामर्श करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *