Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनतेरस पर क्या खरीदें क्या ना खरीदें

 

१७ अक्टुवर

धनतेरस पर खरीदते हैं ये चीजें

धनतेरस देवी लक्ष्‍मी की आराधना होती है जो धन की देवी हैं। इस दिन देवी को प्रसन्‍न करने के लिए नए कपड़ों और जेवर की खरीदारी करना अति उत्‍तम होता है। कुछ स्थानों पर सात अनाजों से देवी की पूजा होती है, इसलिए इस दिन गेहूं, चना, जौ, उड़द, मूंग, मसूर जैसे अनाज भी खरीदना शुभ होता है। शुभ शगुन के रूप में सोने या चांदी के सिक्के भी खरीदने चाहिए। दीवाली के दिन पूजा के लिए रखे जाने वाले गणेश लक्ष्‍मी की प्रतिमा भी इसी दिन खरीदी जाती है। आधुनिक दौर में लोग नया वाहन और बड़े इलेक्‍ट्रानिक आइटम भी इस दिन खरीदना पसंद करते हैं। वैसे सबसे ज्‍यादा प्रचलन और महत्‍व नये बर्तन खरीदने का होता है अत: इस दिन बर्तन खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है।

यह भी पढें   सऊदी अरब के लिए प्रस्तावित नेपाली राजदूत सुनार को जर्मनी से निर्वासित किए जाने का रिकॉर्ड नहीं

ये चीजें ना खरीदें

बेशक धनतेरस खरीदारी करने के लिए सर्वोत्‍तम महूर्त माना जाता है। इसके बावजूद कुछ चीजें हैं जिन्‍हें इस दिन ना खरीदें तो बेहतर है। जैसे काले रंग की चीजें खरीदने से इस दिन परहेज करें तो बेहतर होगा इसके साथ ही लोग इस दिन जूता, चप्‍पल भी इस दिन खरीदना पसंद नहीं करते। वैसे तो लोग दीवाली पर विलासिता के सामान भी खरीदते हैं, लेकिन यदि नशे के सामान और चोट पहुंचाने वाली घातक चीजें इस दिन ना खरीदें तो समाज और परिवार के लिए अच्‍छा होगा। वैसे भी जिस चीज से किसी को कष्‍ट हो उससे दूर रहने से त्‍योहार का आनंद दूगना हो जाता है।

यह भी पढें   नेपाल–भारत आर्थिक सहयोग को उत्पादन, उच्च तकनीक और क्षेत्रीय मूल्य शृंखला से जोड़ना जरूरी: विदेश मंत्री खनाल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com