Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंत्रियों के लिए आवास की कमी, व्यवस्थापन में एक करोड खर्च

 

काठमांडू, १ कार्तिक । शेरबहादुर देउवा द्वारा बनाए गए मंत्रियों तथा राज्यमंत्रियों लिए निवास स्थान के व्यवस्थापन में एक करोड खर्च हो चुका है । क्वार्टर में स्थान नहीं मिलने की वजह से उन्हें पुलचौक स्थित क्वार्टर की जगह बाहर भाडे के घरों में स्थान दिया गया है जिसमें लगभग एक करोड खर्च किया गया है । एक स्पताह पहले बने राप्रपा के मंत्रियों को प्रति व्यक्ति दो लाख रुपय देने की व्यवस्था की गई है ।

यह भी पढें   जानकी प्लास्टिक इंडस्ट्री के संचालक नवल मुरारका नकली 'मार्बल' पाइप बनाने के आरोप में गिरफ्तार

३४ मंत्रियों को भाडे के घर में रखने और उसपर एक करोड खर्च होने की जानकारी भवन निर्माण तथा संभार डिविजन कार्यालय के लेखा प्रमुख उपप्रमुख रामकृष्ण पन्थी ने जानकारी दी है । भाडा में रहने वाले मंत्री को घर भाडा ४० हजार तथा मासिक वेतन ५७ हजार ७ सौ रुपया दिया जा रहा है । उन्हें इसके अतिरिक्त बिजली पानी टेलीफोन यातायात, पत्रिका ओद की अलग से सुविधा प्राप्त है फर्निचर और पर्दे के लिए अलग से खर्च किए गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *