Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका गाेलीवारी में तीन लाेगाें की माैत

 

एडगेवूड (अमेरिका), एपी।

मेरीलैंड के शेरिफ ने कहा है कि प्रांत के उत्तर पूर्वी हिस्से में एक आफिस पार्क में हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए हैं। हारफोर्ड काउंटी शेरिफ जेफ्री गाहलर ने बताया कि गोलीबारी करने वाले की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

संदिग्ध और पीडि़त एडगेवूड में एमोर्टन बिजनेस पार्क की एक कंपनी से संबंधित हैं। घटना के बाद सावधानी बरतते हुए समीप के स्कूल को बंद करा दिया गया है। बिजनेस पार्क रूट 24 के साथ लगते इंटरस्टेट 95 इंटरचेंज के ठीक दक्षिण में स्थित है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com