Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विमान हादसे में सउदी अरब के प्रिंस की माैत

 

रियाद, एएफपी।

७ नवम्बर

सऊदी अरब के प्रिंस मंसूर बिन मोकरिन की एक हेलीकॉप्‍टर हादसे में मौत हो गई। गृह मंत्रालय ने आज सुबह इसकी पुष्टि की। हादसा रविवार को यमन सीमा के पास सऊदी अरब के असीर प्रांत में हुआ। हेलीकाॅप्‍टर में प्रिंस मंसूर के साथ कई उच्‍च स्‍तर के सरकारी अधिकारी मौजूद थे। यमन सीमा से 160 किमी की दूरी पर आभा शहर के पास उनका हेलीकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया।

यह भी पढें   १०० रुपये की सरहद और लहूलुहान स्वाभिमान: क्या सिंहदरबार ने मधेश की गरिमा की यही कीमत लगाई है?

पूर्व क्राउन प्रिंस के थे बेटे

प्रिंस मंसूर असीर प्रांत के डिप्टी गवर्नर और पूर्व क्राउन प्रिंस मुकरिन अल सऊद के बेटे थे। प्रिंस मंसूर के पिता को उनके सौतेले भाई किंग सलमान ने वर्ष 2015 में सत्‍ता संभालने के कुछ महीने बाद ही अलग-थलग कर दिया था। प्रिंस मंसूर के पिता खुफिया सेवा निदेशक भी रहे थे।

कोई भी नहीं बचा जीवित 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा। प्रिंस मसूर के साथ हेलीकॉप्‍टर में सवार सभी अधिकारियों की मौत हो गई। कुछ रिपोर्टों में मरने वालों की संख्‍या आठ बताई जा रही है।

यह भी पढें   बालेन नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें-राम भद्राचार्य

कारणों का नहीं चल सका पता

प्रिंस मंसूर का हेलीकॉप्‍टर किन कारणों से हादसे का शिकार हो गया, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल सका है। सुरक्षा अधिकारियों ने हादसे के लिए कोई कारण नहीं बताया, मगर कहा कि पता लगाया जा रहा है। वहीं स्‍थानीय मीडिया रिपोर्टों में भी सिर्फ हादसे की खबर है।

सऊदी में निशाने पर प्रिंस

सऊदी अरब की एक एंटी-करप्‍शन कमेटी ने दर्जनों लोगों को निशाना बनाया है, जिनमें 11 प्रिंस और चार मंत्री भी शामिल हैं। क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान की अध्‍यक्षता में यह कमेटी गठित की गई है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *