Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मांस और मदिरा में वोट खरीद–विक्री

 

सर्लाही, ३ दिसम्बर । चुनावी माहौल बढ़ते जा रहा है, राजनीतिक दलों के उम्मीदवार मतदाओं के घर–घर में पहुँच कर मत मांंग रहे हैं । कई जगह तो उम्मीदवार मत खरीदने का प्रयास भी कर रहे हैं । जहां के मतदाता बिकते हैं, उहां उम्मीदवार चुनाव जितने के लिए मत खरिदने के लिए भी तैयार होते हैं । ऐसी कई जगह है, जहां सतप्रतिशत वोट खरीद विक्री होता है । उसीमें से एक है– सर्लाही जिला के हरिपुर नगरपालिका–६ चितायन टोल स्थित मुसहर बस्ती । जहां उम्मीदवार मांस और मदिरा के साथ वोट खरीद रहे हैं ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के सभापति पद पर गगन कुमार थापा निर्वाचित


आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक में हरिपुर–७ के रामकृष्ण माझी ने कहा है कि मांस और मदिरा देकर वोट खरीद करनेवाले बहुत नेता यहां आते हैं । स्थानीय चुनाव में भी यहां वोट का खरीद–विक्री हुआ था, इस बार भी हो रहा है । माझी कहते हैं– ‘चुनाव के समय हमारी बस्ती में नेता लोग आते हैं, सिर्फ मांस, मछली और मदिरा ही नहीं, कुछ नेता तो नगद देकर भी वोट देने के लिए कहते हैं ।’ उनके अनुसार कुछ नेता मुसहर बस्ती निर्माण, विजुली वत्ति, भांडा–वर्तन खरीद देने की बात भी करते हैं । लेकिन यहां के मतदाता जानते हैं कि वह आश्वासन सिर्फ कुछ दिनों के लिए है । चुनाव के बाद कोई भी नेता यहां नहीं आते । वर्षों से यहां के मुसहर जाति यही देखते आ रहे हैं । स्थानीय उर्मिला माझी कहती है– ‘चुनाव के समय नेता ढेर सारे आश्वासन लेकर आते हैं, लेकिन चुनाव के बाद कोई भी यहां नहीं आते हैं । चुनाव से पहले नेता लोग हमारी बस्ती विकास की बात करते हैं । वर्षों से हम यही सुनते आ रहे हैं, लेकिन विकास क्या है, हमे पता नहीं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com