Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाेजपुरी अभिनेता निरहुवा बने बाहुबली भाेजपुरी की सबसे मंहगी फिल्म

 

३० दिसम्बर

एक बार फिर से बाहुबली फिल्म धूम मचाने आ रही है जिसमें बाहुबली अब भोजपुरी भाषा बोलेंगे। जी हां, आपने सही सुना बाहुबली अब भोजपुरी में भी बन रही है और आजतक की सबसे महंगी फिल्म होगी। इस फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे भी हैं। फिल्म का नाम है ‘वीर योद्धा महाबली’ और इसका ट्रेलर 15 जनवरी को लॉन्च हो सकता है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म के ट्रेलर पर लाखों रूपये खर्च किये जा रहे हैं और बाद में मुंबई सहित राजस्थान के कई हिस्सों में फिल्म की शूटिंग होगी। इस फिल्म को लेकर फिल्म के निर्माता काफ़ी उत्साहित हैं।एस एस राजमौली के निर्देशन में दो भागों में बनी बाहुबली को बेहद पसंद किया गया था।

यह भी पढें   भोटेकोशी नदी में संभावित बाढ़ के जोखिम संबंधी विशेष सूचना : बाढ़ पूर्वानुमान महाशाखा

इसी साल फिल्म का दूसरा भाग रिलीज़ हुआ, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 500 करोड़ से ज़्यादा और वर्ल्ड वाइड करीब 1700 करोड़ रूपये की कमाई की।

इस फिल्म में महारानी की भूमिका  यूट्यूब क्वीन और भोजपुरी की सबसे महंगी अदाकारा आम्रपाली दुबे निभा रही हैं। बता दें कि अब तक की सबसे महंगी फिल्म ‘वीर योद्धा महाबली’ में आम्रपाली दुबे रियासत की राजकुमारी का रोल कर रही हैं जो बाद में महारानी बनती है।

आम्रपाली दुबे ने बताया कि ‘वीर योद्धा महाबली’ में उनकी भूमिका हीरो के साथ नाचने गाने और रोमांस करने वाली लड़की की नही बल्कि एक वीरांगना की है जो न सिर्फ घुड़सवारी करेगी बल्कि तलवारबाजी भी करेगी। आम्रपाली ने बताया कि वो इस फिल्म में अपने काम को लेकर काफी उत्साहित हैं और खूब मेहनत कर रही हैं।

यह भी पढें   गरिमा चौधरी हत्या मामले में बयान का वीडियो वायरल करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार

आम्रपाली ने बताया कि “फिल्म की शूटिंग तो फरवरी में होगी लेकिन मैंने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। मुझे एक ट्रेनर तलवारबाजी के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। वहीं इस फिल्म के ढाई मिनट के टीजर की शूटिंग एक हफ्ते में पूरी की गई है और इस फिल्म की शूटिंग 15 जनवरी से शुरू हो सकती है।

 

इस फिल्म के डायरेक्टर इकबाल ने बताया कि ‘वीर योद्धा महाबली’ का सेट और फिल्म में कलाकारों की वेशभूषा को देखकर लोगों को बाहुबली का एहसास तो होगा लेकिन यह फिल्म बाहुबली से बिल्कुल अलग है। इसमें भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ टाइटल रोल में हैं जबकि अन्य कलाकारों में सुशील सिंह, अमरीश सिंह, अयाज खान, दीपक भाटिया हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई और राजस्थान में की जाएगी।

यह भी पढें   सुख-दुःख के बीच मुस्कराना ही जिंदगी की असली कला है : बिमल सरार्फ,

इस फिल्म में बड़े पैमाने पर स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाने वाला है। बताया जा रहा है कि भोजपुरी के बाद इस फिल्म को दो और भाषाओं में बनाया जा सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com