Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 31 दिसंबर 2017, रविवार

 

horoscope_1

 

मेष(Aries): परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार संघर्ष टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा कर बैठने की संभावना है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। मन की उदासी आप में नकारात्मक विचार लाएंगे। परंतु उन्हें हटा देने की गणेशजी की सलाह है। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।

वृषभ(Taurus): गणेशजी कहते हैं कि विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्छ होगा। कौटुंबिक सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन की अनुभूति करेंगे। धन लाभ की आशा रख सकते हैं।

मिथुन(Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आपकी वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। कुटुंबीजनों तथा सगे- सम्बंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुँचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। विशेष रूप से मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। गणेशजी दिमाग शांत रखने के लिए कहते हैं।

कर्क(Cancer): आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार- धंधे में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोत में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। मित्र, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास तथा वैवाहिक योग है। प्रणय के लिए अनुकूल दिन है। उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

यह भी पढें   सगरमाथा के ‘डेथ ज़ोन’ से 6 दिन बाद जिंदा मिले नेपाली गाइड, पर्वतारोहण कंपनियों की लापरवाही पर उठे सवाल

सिंह(Leo): नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी। पदोन्नति की संभावनाएँ रहेंगी। पिता से लाभ होगा। जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है। स्पोर्ट्स और कला क्षेत्र में प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उत्तम समय होने के बारे में गणेशजी कहते हैं।

कन्या(Virgo): गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। आफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

तुला(Libra): आकस्मिक धन लाभ का दिन है। आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर या गाड़ी में निवेश या किसी लोन लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। ग्रह सितारे संकेत दे रहे हैं आज आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाला है, इसका आनंद उठाएं। अपने दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं।

यह भी पढें   देश नशे में नहीं चलता : कैलाश महतो 

वृश्चिक(Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। नौकरी या धंधे में जिस उन्नति पर आपकी निगाहें हैं, उसके लिहाज से आपका काम हो सकता है। इससे सहजता और संतुष्टि आपके चेहरे पर दिखेगी। आप किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो उसे सुलझाने की पूरी कोशिश करें। लोगों का साथ भी मिलेगा। माता-पिता की सेहत का भी ध्यान रखें।

धनु(Sagittarius): आज के दिन कारोबार संबंधी काम को लेकर सोच विचार कर कर सकते हैं और कुछ नया करने से बचें। नौकरी में परेशानी आ सकती है, अपने वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ अच्छी होगी लेकिन अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। रात में अपने दोस्तों के साथ यात्रा कर सकते हैं, इसके संयोग बन रहे हैं। पूरे दिन आप किसी न किसी काम में व्यस्त रहने वाले हैं। आज आप उधार लेने से बचें।

यह भी पढें   मोदी लामिछाने मुलाक़ात: भारत ने नेपाल के साथ सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई

मकर(Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। जो काम अभी तक बंद था, वह अचानक शुरू भी हो सकता है। आज होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। अधिकारी वर्ग से बहस होने के योग हैं, वाद-विवाद में न फंसें। कम उम्र के लोगों से मदद मिल सकती है।

कुंभ(Aquarius): स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। बिजनस को लेकर नए और शानदार योजना बना सकते हैं। कारोबार में कुछ नया कर सकते हैं। अगर नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो अच्छी सफलता मिलेगी। लव लाइफ खूबसूरत हो सकती है। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं।

मीन(Pisces): गणेशजी बताते हैं कि कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कई लोग आपकी देखा-देखी कर सकते हैं। मित्रों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *