Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के पहले चीफ एयर मार्शल असगर खान का निधन

 

इस्लामाबाद, प्रेट्र। 

 

पाकिस्तान के पहले चीफ एयर मार्शल असगर खान का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 96 साल के थे। उनका जन्म साल 1921 में जम्मू-कश्मीर में हुआ था। पाकिस्तान की वायुसेना के पहले कमांडर इन चीफ रहे खान को सीने में संक्रमण के चलते रावलपिंडी के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। असगर खान 35 साल की उम्र में पाकिस्तानी वायुसेना के प्रमुख बन गए थे।

यह भी पढें   ट्रंप कर सकते हैं भारत का दौरा

असगर खान द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर में लड़ाकू विमान के पायलट थे। वह मूल रूप से ब्रिटिश इंडियन आर्मी के अधिकारी थे। उन्होंने रॉयल इंडियन मिलेट्री कॉलेज डेरा से स्नातक की पढ़ाई की थी। उन्होंने सरकारी पाकिस्तान इंटरनेशन एयरलाइंस के अध्यक्ष के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी थीं।

राजनीतिक पार्टी भी बनाई थी

खान ने 1970 में तहरीक-ए-इस्तकबाल नाम से धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक पार्टी भी बनाई थी। लेकिन उनकी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी जैसे दलों के वोट बैंक में सेंध नहीं लगा सकी थी। साल 2012 में इसका क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ में विलय हो गया था।

यह भी पढें   वेनेजुएला भूकंप – मृतकों की संख्या १८८ , १५ सौ से ज्यादा घायल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *